भगवंत मान बोले- पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर आज आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल नारे के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। बता दें कि अप्रैल और मई माह में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस अभियान की शुरुआत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में हुई।

इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में रिजल्ट 13-0 आम आदमी पार्टी के पक्ष में होगा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए मान ने कहा कि केंद्र की दिल्ली में केजीरवाल सरकार के काम को रोक रही है। केंद्र सरकार ने पंजाब का फंड रोक रखा है। अगर लोकसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या अधिक हो तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह पंजाब का फंड रोक ले, दिल्ली में आप सरकार के अच्छे काम को रोक ले।

bhagwant mann

बता दें कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में लड़ेगी। हालांकि अभी अन्य राज्यों में सहमति नहीं बन पाई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी भी कोई सहमति नहीं बन सकी है। आम आदमी पार्टी ने यहां अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस बाकी की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। गुजरात के भरूच और जामनगर में भी आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी जबकि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आप अपना उम्मीदवार उतारेगी। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ और असम के सोनीपुर में पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+