भगवंत मान बोले- एमपी में बीजेपी ने की थी लोकतंत्र की हत्या, कई घोटाले भी हुए
मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बार बीजेपी-कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही राज्य की जनता से AAP को वोट देने की अपील की।
भगवंत मान ने कहा कि बदलाव का दूसरा नाम 'केजरीवाल' है जो आम घरों के बेटे-बेटियों को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। MP में 18 साल से BJP की सरकार हैं, जिसमें ढेर सारे घोटाले हुए हैं। पिछली बार जनता ने बदलाव कर दिया था लेकिन BJP ने लोकतंत्र की हत्या कर सरकार गिरा दी।

सीएम ने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हम देश भर में जा रहे हैं। हम अब एक राष्ट्रीय पार्टी हैं, दिल्ली और पंजाब में AAP के विकास मॉडल को आगे बढ़ा रहे हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सच्ची सार्वजनिक सेवा पर आधारित है। हम कभी भी महज 'जुमलों' को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि लोगों को दी गई हर गारंटी को पूरा करते हैं।
एमपी में कब है चुनाव?
मध्य प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान हो गया है। वहां पर 17 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। इस चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे। वैसे पिछले चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन से सरकार बनाई थी, हालांकि बाद में बगावत हो गई और फिर से बीजेपी की वापसी हुई।












Click it and Unblock the Notifications