भगवंत मान ने 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को याद किया
Punjab News: 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले को विफल करने में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आतंकवाद से लड़ने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने निजी एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा कि "हम उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो 13 दिसंबर 2001 को संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्यों को निभाते हुए शहीद हो गए थे। देश उनकी सेवा और बलिदान को सदैव याद रखेगा।"

बता दें कि संसद परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात हमारे सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय दिया और इस हमले को विफल कर दिया। संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के आठ कर्मियों ने आतंकवादी हमले का साहसपूर्वक मुकाबला करते हुए अपनी जान गंवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications