पंजाब: फिरोजपुर पहुंचे सीएम भगवंत मान, बोले- आपके प्यार से गदगद हूं, हमारी जीत पक्की है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर से पार्टी प्रत्याशी जगदीप सिंह काका के पक्ष में बल्लुआना में जनसभा कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में मिशन आप बहुत तेजी से जोर पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हम इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सुनामी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर के लोगों से मिलने पहुंचे हैं।

-

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि मुझे किसी पोस्ट की सिफारिश करने की जरूरत नहीं है। जो भी किसी पद या जिम्मेदारी का हकदार है, उसे वह जरूर मिलेगी। मुझ पर भरोसा रखें।

बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी आज संपन्न हुआ है। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+