पंजाब: सीएम भगवंत मान ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया
Punjab News: लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंजाब में भगवंत मान सरकार पूरी तैयारी और जोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह और राजगुरु जी के क्रांतिकारी साथी शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

सीएम मान ने कहा कि इन महान शहीदों द्वारा देश के लिए दिया गया बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी एक जून को वोटिंग होगी।
वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: '1 जून को छुट्टी मत समझो, यह कर्तव्य का दिन है, मतदान जरूर करना', लोगों से बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications