विपक्ष पर सीएम भगवंत मान का हमला, बोले- बहस से भाग रहे हैं ये लोग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष के नेता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहस से भाग रहा है। 1 नवंबर को जो बैठक होनी है विपक्ष उससे दूर भाग रहा है, उसे डर है कि उसका पर्दाफाश ना हो जाए।
मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि जिन लोगों ने प्रदेश को बर्बाद किया विपक्ष के लोगों का हाथ उनके साथ मिला हुआ था। यही वजह है कि ये लोग बहस से भाग रहे हैं, उन्हें डर है कि उनका पर्दाफाश ना हो जाए। जिन लोगों ने पंजाब के खिलाफ पाप किया है उन्हें किसी भी हाल में माफ नहीं करना चाहिए।

भगवंत मान ने कहा कि यह बहस इस बात पर होगी कि पंजाब को किसने और कैसे लूटा। परिवारवाद, टोल प्लाजा, यूवा, कृषि, व्यापार, दुकानदार, गुरबानी, नदियों के पानी को लूटा गया। इन नेताओं ने पंजाब को धोखा दिया है, इन तमाम मुद्दों पर इन लोगों ने पंजाब के साथ धोखा किया है। इन लोगों को प्रदेश की जनता को जवाब देना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। सरकार ने लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, 37100 लोगों को नौकरी दी गई। हमारी सरकार के महज 18 महीनों के भीतर लोगों को यह रोजगार मुहैया कराया गया है।
हाल ही में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान भगवंत मान ने कहा कि सरकार बेहद पारदर्शी तरीके से मेरिट के आधार पर लोगों को रोजगार दे रही है। जो लोग काबिल हैं और उसके हकदार हैं उन्हें ही रोजगार दिया जा रहा है। इस भर्ती में किसी भी तरह की कोई सिफारिश, बेईमानी को कतई जगह नहीं दी जा रही है।
सरकार ने अपने किए वादे को निभाया है। हमे गर्व है और इस बात का संतोष भी है कि हमने मेरिट के आधार पर ये भर्तियां की है। पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। पूर्व की वित्त मंत्री ने 9 साल में सरकार का खजाना खाली करदिया था। जिसने पंजाब के नौजवानों का मनोबल तोड़ दिया था।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications