कांग्रेस पर बरसे भगवंत मान, बोले- देश में 60 साल राज किया, लेकिन दिल्ली में इनका एक भी MP-MLA नहीं
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विधानसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जिस तरह से विपक्ष ने सदन के भीतर बजट सत्र के दौरान हंगामा किया और राज्यपाल के अभिभाषण को पूरा नहीं होने दिया उसको लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के मुद्दे छोड़कर ये लोग तीन गंटे तक नारे लगाते रहे, आखिर किस मुंह से ये लोग जनता के पास जाएंगे। जनता ने इन लोगों को वोट देकर विधानसभा में उनके मुद्दे उठाने के लिए भेजा है नाकि नारे लगाने के लिए। आइए देखते हैं अगले दिनों में इनका क्या होता है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही दे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है भले ही इन लोगों ने देश पर 60 साल तक राज किया है लेकिन इन लोगों के पास दिल्ली में एक भी सांसद या विधायक नहीं है। सीएम ने कहा कि विधानसभा में ये लोग नारे लगाते रहते हैं इन्हें पंजाब के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है, जनता ने इन लोगों को पंजाब के मुद्दों पर चर्चा करके जनहितैषी फैसले लेने के लिए चुना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में धैर्य नाम की कोई चीज नहीं है। उन्हें विधानसभा में चिल्लाने के अलावा कुछ नहीं आता है। सिर्फ चिल्लाने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। राजा वारिंग को बस बॉडी लगाने के लिए राजस्थान क्यों जाना पड़ा, आखिर पंजाब में यह क्यों नहीं लग सकी। आने वाले दिनों में हम इसकी जांच करेंगे।
भगवंत मान ने कहा कि हम अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमने विरोधियों की तरह चुनाव में पैसे नहीं बांटे हैं। हमारे पिताओं ने इनके पिताओं की तरह सोने की ईंट की तस्करी नहीं की है। इसलिए ये लोग हमे मटेरियल कहते हैं। विपक्ष में सच को सुनने की हिम्मत नहीं है। यही वजह है राज्यपाल को अपना भाषण बीच में ही खत्म करना पड़ा, वो सरकार के कामकाज का पूरा ब्योरा नहीं दे सके।












Click it and Unblock the Notifications