पंजाब में युवाओं को नशे से दूर रखने लिए विशेष अरदास, 30 हजार बच्चों ने लिया हिस्सा
पंजाब में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंजाब की सरकार जागरुकता अभियान चला रही है। इसके लिए अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से द होप इनिशिएटिव मुहिम की शुरुआत की गई है।
इस मुहिम की शुरुआत हरिमंदिर साहिब यानि गोल्डन टेंपल में अरदास के साथ की गई। अरदास में हिस्सा लेने के लिए लोग यहां पीली पगड़ी धारण करके पहुंचे थे। इसमे बड़ी संख्या में छात्र भी जमा हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी पहुंचे। उन्होने सबके साथ मिलकर नशे के खिलाफ अरदास की।

इस अरदास में 56 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 30 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। सभी ने सो निहाल सतश्री अकाल का जयघोष किया और वाहेगुरू का पाठ किया। इसके बाद लोगों ने यहां अरदास की। अरदास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया।
भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाएंगे। यह हमारा मिशन है। आज यहां 30 हजार बच्चों ने कसम खाई है कि वह नशे से दूर रहेंगे और इसके चंगुल में नहीं फंसेंगे।
समाज की भागीदारी के बिना नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है। सीएम ने कहा कि आज हम श्री अमृतसर साहिब में नशा मुक्त पंजाब अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संयुक्त प्रार्थना की जाएगी, जिसमें लगभग 35 हजार छात्र और युवा भाग लेंगे। आइए हम सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाएं।
सीएम ने कहा कि हमारा मिशन है कि बच्चों को नशे से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार दिया जाए। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब गांव के बच्चे क्लर्क, पटवारी, जज बनते हैं।थ सही दिशा में जाकर ही सफलता मिलती है। हमने इस बार एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 19 मडेल जीते हैं, इन खिलाड़ियों की पुलिस में भर्ती की जा रही है। मान ने कहा कि सरकार नौकरी देने का प्रबंध कर रही है ताकि युवा नशे से दूर रहे और व्यस्त रहें।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई एक छात्रा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से यह बहुत ही अच्छा प्रयास है कि हमारा देश नशे से मुक्त हो और युवा खेल की ओर जाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके। युवाओं को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए, नशे से दूर रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications