पंजाब: किसान हितैषी सरकार है भगवंत मान सरकार, CACP को भेजे सुझाव
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई जगहों पर रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित किया। पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मान सरकार पूरी तैयारी से जुट गई है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार किसान हितैषी सरकार है। भगवंत मान सरकार ने रबी फसलों की MSP के लिए केंद्र सरकार को सुझाव भेजे हैं। पंजाब के किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलवाने और उनके हकों की रक्षा करने के लिए मान सरकार वचनबद्ध है।

चालू रबी सीज़न 2024-25 की फसलों के लिए MSP के सुझाव केंद्र सरकार के Commission for Agricultural Costs & Prices (CACP) को भेज दिए हैं। गेहूं, जौ, चना और सरसों की फसलों के लिए एमएसपी उत्पादन लागत में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश के अनुसार 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़ कर तैयार किए हैं।
बता दें कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी एक जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- विष्णु देव सरकार इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का करेगी आयोजन, सीएम बोले- होगा औद्योगिक विकास












Click it and Unblock the Notifications