अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों को मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Punjab: मंडियों में अनाज उठाने और उतारने में लगे मजदूरों को पंजाब की मान सरकार ने बड़ी राहत देते हुए मंडी लेबर चार्ज में प्रति क्विंटल 1 रुपए की बढ़ोतरी की है। मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इससे सरकार के खजाने पर 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आदयगी की जाएगी।
इस दौरान सीएम मान ने बैठक में मौजूद मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान के सीजन के दौरान अनाज मंडियों का दौरा करें ताकि खरीद प्रक्रिया तेजी से हो सके। उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों का यह भी तय करना चाहिए कि मंडी में लाए गए किसानों के फसल की खरीद और लिफ्टिंग जल्दी हो।

पंजाब सरकार ने इस बार 185 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। 2320 रुपए प्रति क्विंटल MSP तय किया गया है। साथ ही खरीद प्रक्रिया को और सरल बनाने पर काम करने का निर्देश सीएम मान ने दिया।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications