पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सरहिंद फतह दिवस की दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरहिंद फतह दिवस पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक (एक्स) ट्विटर पर लिखा कि क्रूर मुगल शासन के विनाश की गाथा लिखकर स्वतंत्र सिख राज्य की शुरुआत "सरहिंद फतह दिवस" पर आप सभी को बधाई।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम महान सिख जनरल बाबा बंदा सिंह बहादुर और सिख सेनाओं की बहादुरी और वीरता को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी बहादुरी के चलते हमें आजादी मिली। क्रूर मुगल शासन का अंत हुआ। अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'नदियां कभी नहीं रुकतीं, अपना रास्ता बना लेती हैं', सीएम भगवंत मान का बीजेपी पर बड़ा हमला












Click it and Unblock the Notifications