पंजाब: भगवंत मान ने फिर बढ़ाई AAP की मुश्किलें, खिसक सकता है दलित समुदाय का वोट, जानिए कैसे ?

भगवंत मान के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ती ही चली जा रही हैं।

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2022। भगवंत मान के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद से ही आम आदमी पार्टी की परेशानी बढ़ती ही चली जा रही हैं। भगवंत मान चुनाव से पहले एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। भगवंत मान पर कथित तौर पर यह आरोप लगा है कि जालंधर के नकोदर में डोर टू डोर सर्वे के दौरान उन्होंने अपने गले में पहना हुआ हार निकालकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को पहना दी। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर का अपमान मानते हुए विपक्षी दल भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। डॉ. अंबेडकर की बेअदबी के मामले का मामला अब नेशनल SC कमीशन तक पहुंच गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट आयोग ने तलब की है।

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

भगवंत मान का एक वीडियो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ट्वीट किया है। वीडियो में यह दिख रहा है कि डोर टू डोर प्रचार करते हुए भगवंत मान डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचे। एक महिला नेता वहां हार लेकर खड़ी जो वह भगवंत मान पकड़ाना चाहती है। भगवंत मान ने महिला से हार नहीं लिया और अचानक अपने गले से हार निकालकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को पहना दिया। कांग्रेस नेता ने वीडियो शेयर करते हुए भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने शाम ढलने के बाद नहीं बल्कि दिन के उजाले में बाबा साहब का अपमान किया है। यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है।

PLC नेता ने की SC कमीशन से शिकायत

PLC नेता ने की SC कमीशन से शिकायत

पंजाब लोक कांग्रेस के महासचिव जगदीश जस्सल ने भी वीडियो सामने आने के बाद एससी कमीशन से मामले की शिकायत की । उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर का अपमान किया गया है। इससे दलतित समाज भगवंत मान के इस हरकत से काफ़ी नाराज़ है। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिमा को उलटे हाथ सलामी देने पर आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान सवालिया निशान लगाया है। जस्सल ने कहा कि आयोग ने उनसे इस मामले के दस्तावेज़ मांगे तो उन्होंने वीडियो क्लिप और तस्वीरें सौंप दी हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक इसे एडिटेड वीडियो बताकर अपना पल्ला झाड़ते हुए ऩज़र आ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ़ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

दलित समुदाय का खिसक सकता है वोट

दलित समुदाय का खिसक सकता है वोट

सियासी जानकारों की मानें तो चुनाव से ठीक पहले भगवंत मान की इस हरकत से आम आदमी पार्टी की छवि ख़राब हुई है। हालांकि पार्टी की तरफ़ से अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वीडियों को एडिटेड वीडियो बता रहे हैं। एससी कमीशन मामले की जांच कर रहा है अगर वीडियो सही हुआ तो दलित समुदाय का वोट बैंक आम आदमी पार्टी के पाले से खिसक सकता है। क्योंकि पहले ही विपक्षी दलों ने भगवंत मान की नशेड़ी छवि बताते हुए आम आदमी पार्टी का दुष्प्रचार किया। अब विपक्ष हमलावर है कि नशे की हालत में भगवंत मान क्या करते हैं उन्हें खुद मालूम नहीं होता है। वहीं अब अपने गले से उतारा हुआ हार पहनाने का मुद्दा गर्माया हुआ है। विपक्षी दलों के नेता इसे भी उनके नशे से जोड कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि नशा करने की वजह से उन्हों समझ में नहीं आया कि क्या कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें: पंजाब: चुनाव में महिला वोटर्स का कितना रहा है योगदान, महिलाओं के वोट बैंक पर टिकीं सभी की निगाहें


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+