पंजाब: चुनाव में महिला वोटर्स का कितना रहा है योगदान, महिलाओं के वोट बैंक पर टिकीं सभी की निगाहें

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दलों में मास वोट बैंक को साधने की होड़ मची हुई है।

चंडीगढ़, 25 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दलों में मास वोट बैंक को साधने की होड़ मची हुई है। अलग-अलग रणनीति तैयार कर पंजाब की सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। यही वजह है कि सभी सियासी दल महिला मतदाताओं पर दांव आज़माने से नहीं चूक रहे हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो पंजाब की आबादी करीब 3 करोड़ है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान 3 करोड़ की आबादी में कुल 2.04 करोड़ मतदाताओं में से 96.19 लाख महिला मतदाताएं थीं। इस बार विधानसभा चुनाव की आखरी मतदाता सूची आने तक 1 करोड़ महिला मतदाताओं के होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

महिला मतदाताओं की अहम भूमिका

महिला मतदाताओं की अहम भूमिका

पंजाब में पिछले विधान सभा चुनाव के आंकड़े की बात की जाए तो 1 करोड़ 98 लाख 78 हजार 654 वोटर थे। इन मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 1 करोड़ 5 लाख 3 हज़ार 108 थी। वहीं महिला मतादाताओं की तादाद 93 लाख 75 हज़ार 546 थीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर मतदान ख़त्म होने पर 80 लाख 54 हज़ार 558 पुरुष मतदताओं ने वोटिंग की थी वहीं 73 लाख 26 हज़ार 384 महिला मतदाओं ने वोटिंग की। गिनती के हिसाब से महिला मतदाताओं की तादाद कम थी लेकिन वोटिंग फीसद के हिसाब से पुरुषों के मुक़ाबले महिला मतदाताएं ज़्यादा मतदान करती हैं। 2012 में महिला मतदाताओं ने 78.90% जबकि 77.58% पुरुषों ने मतदान किया था। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में 78.5% पुरुषों ने वहीं 79.2% महिलाओं ने मतदान किया था।

अरविंद केजरीवाल की चुनावी चाल

अरविंद केजरीवाल की चुनावी चाल

पंजाब में मतदान के समय महिला की भागीदारी देखते हुए सभी सियासी दल महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में हैं। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनने पर 18 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को प्रतिमाह एक हज़ार रुपये देने का चुनावी दांव खेल दिया है। ग़ौरतलब है कि यह रकम पेंशन की रकम से अलग होगी औऱ इसे किसी भी इनकम कैटेगरी में नहीं रखा जाएगा। करीब 20% महिलाएं ऐसी भी हैं जो मतदान ही नहीं करती हैं। वह भी इस तरह से मतदान करने में रुची दिखाएंगी। इस तरह गरीब और मध्यम वर्ग से के बीच आम आदमी पार्टी पहुंचने में कामयाब भी हो सकती है क्योंकि महिलाओं के लिए पंजाब में पहले चुनावी सौगात अरविंद केजरीवाल ने दी है।

महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

आम आदमी पार्टी की घोषणा के बाद चुनावी दांव खेलते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कहा कि पंजाब में कांग्रेस अगर दोबारा सत्ता में आएगी तो 2 हज़ार रुपये प्रति माह हर महिला को दिए जाएंगे। वहीं उन्होंन कहा कि महिलाओं को साल में 8 सिलेंडर भी मुफ्त में दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने 5वीं से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई करने वाली लड़कियों को पांच हज़ार, 10वीं पास लड़कियों को पंद्रह हज़ार और 12 वीं पास लड़कियों को बीस हज़ार रुपये देने का भी वादा किया। कॉलेज दाखिला लेने वाली लड़कियों को स्कूटी और विदेश जाकर पढ़ने वाली बच्ची 1 टैबलेट देने का भी वादा किया। इसके साथ ही लड़कियों के नाम मिलकियत ज़मीन की रजिस्ट्री मुफ़्त का भी ऐलान किया।


ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: राबिया ने संभाली पिता की चुनावी कमान, क्या लगा पाएंगी सिद्धू की नैय्या पार ?


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+