पंजाब: अमृतपाल मामले पर बठिंडा के SSP की अपील- फर्जी सूचनाओं पर भरोसा न करें, सही जानकारी पुलिस खुद देगी

Amritpal Singh: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाशी के बीच बठिंडा शहर के एसएसपी ने बयान जारी कर लोगों को अफवाह से बचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी सूचनाओं पर ध्यान न दें।

Gulneet Khurana, SSP Bathinda

मोस्ट वॉन्टेड खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की खोज में पंजाब पुलिस की तलाशी लगातार जारी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। 18 मार्च को पंजाब पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुए एक हफ्ता बीत रहा है लेकिन अमृतपाल सिंह गिरफ्त में नहीं आ सका है। अमृतपाल के बारे में तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। इनसब के बीच अब पंजाब के बठिंडा शहर के एसएसपी ने बयान जारी कर लोगों को अफवाह से बचने के लिए कहा है।

ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में बैठे कुछ लोग अफवाह फैला रहे
बठिंडा शहर के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में बैठे कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैला रहे हैं कि अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन यह सच नहीं है। झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। इसलिए लोगों से अपील है की फर्जी सूचनाओं पर बिल्कुल भरोसा न करें। बठिंडा में, बीएसएफ की 2 कंपनियां पुलिसकर्मियों और बहादुरगढ़ के 140 सुरक्षाकर्मियों के साथ वर्तमान में शांति सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं।

अमृतपाल की गिरफ्तारी होगी तो खुद पुलिस इसकी जानकारी देगी
बठिंडा शहर के एसएसपी ने कहा कि हमारी अपील है कि लोग अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें। जब भी कोई गिरफ्तारी होगी, प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस खुद इसकी जानकारी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+