पंजाब के गुरदासपुर में भीषण हादसा, AAP विधायक के चचेरे भाई सहित 3 की मौत
गुरदासपुर, 10 जुलाई: पंजाब में बटाला-जालंधर बाईपास के पास देर रात हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बटाला से आप विधायक अमन शेर सिंह शैरी कालसी के पीए, चचेरे भाई सहित तीन लोग शामिल हैं। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आप विधायक के चचेरे भाई सहित तीन की मौत
डीएसपी बटाला ललित कुमार ने बताया, एक कार दुर्घटना में बटाला आप विधायक अमन शेर सिंह शैरी कालसी के पीएम, चचेरे भाई सहित 3 लोगों को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में 5 लोग थे, 3 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, 2 लोग घायल हैं।
कार का टायर फटने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा बटाला में अमृतसर-जालंधर रोड बाइपास पर बनी पुली पर हुआ। देर रात विधायक कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी किसी पार्टी से वापस लौट रहे थे। पुली के पास उनकी कार का टायर फट गया, जिसके बाद कार पुल के साथ बनी दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि विधायक के चचेरे भाई दिल्ली निवासी गुरलीन सिंह, पीए उपदेश सिंह और दोस्त सुनील की मौत हो गई है, जबकि विधायक का सगा भाई अमृतपाल सिंह कलसी व अन्य दोस्त मानिक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications