पंजाब के रूपनगर जिले में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली, अगस्त 15। भारत में आजादी के जश्न में भंग डालने का काम सीमा पार से किया गया है। दरअसल, पंजाब के रूपनगर जिले के संदोया गांव में कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक खेत में पाकिस्तानी झंडा और कुछ गुब्बारे बरामद हुए हैं, जिनपर 'I Love pakistan' लिखा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि ये गुब्बारे सीमा पार से भेजे गए हैं, लेकिन रूपनगर जिले के SSP अखिल चौधरी ने बताया है कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ये हरकत पास ही के इलाके से की गई है, लेकिन हम दूसरे एंगल से अभी इनकार नहीं करते।

होशियारपुर में आज सुबह भी मिले थे गुब्बारे
आपको बता दें कि इसी तरह के गुब्बारे और झंडा आज सुबह होशियारपुर जिले में भी मिले थे। होशियारपुर में आज सुबह ब्लॉक माहलपुर के गांव मोतियां के पास पाकिस्तान का झंडा और गुब्बारे मिले थे। इन गुब्बारों पर एक पाकिस्तानी फोन नंबर और लाहौर लिखा हुआ था। इन गुब्बारों और झंडे मिलने की जानकारी लोगों ने तुरंत थाना चब्बेवाल की पुलिस को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications