15 अगस्त: पंजाब सरकार के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी, सीएम अमरिंदर अमृतसर में फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 15 अगस्त के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पंजाब सरकार की जारी की गई लिस्ट के मुताबिक इस बार अमृतसर में राज्यस्तरीय आज़ादी दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा।

चंडीगढ़, अगस्त 7, 2021। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 15 अगस्त के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पंजाब सरकार की जारी की गई लिस्ट के मुताबिक इस बार अमृतसर में राज्यस्तरीय आज़ादी दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मौक़े पर अमृतसर में तिरंगा फ़हराने की रस्म अदा करेंगे। इसके अलावा पंजाब विधान सभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह रुपनगर में और पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर, अजायब सिंह भट्‌टी फरीदकोट में तिरंगा फहराऐंगे।

punjab cm captain amrinder singh

ब्रहम महिंद्रा (स्थानक सरकार मंत्री, पंजाब) मोहाली में, मनप्रीत सिंह बादल,(वित्तमंत्री, पंजाब) बठिंडा में, साधु सिंह धर्मसोत (जंगलात मंत्री, पंजाब) फिरोजपुर में, तृप्त राजिंदर बाजवा (पेंडु विकास और पंचायत मंत्री, पंजाब) गुरदासपुर में, चरणजीत सिंह चन्नी(तकनीकी शिक्षा मंत्री, पंजाब) एसबीएस नगर में, अरूणा चौधरी(सामाजिक सुरक्षा मंत्री, पंजाब) पठानकोट में, रजिया सुल्ताना (जलसप्लाई एवं सेनिटेशन मंत्री, पंजाब) मलेरकोटला में, ओ.पी.सोनी(मेडिकल शिक्षा और खोज मंत्री, पंजाब) जालंधर में, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (खेल मंत्री, पंजाब) श्री मुक्तसर साहिब में, सुखजिंदर सिंह रंधावा (सहकारिता मंत्री, पंजाब) फतेहगढ़ साहिब में, गुरप्रीत सिंह (माल मंत्री, पंजाब) कांगड़ मानसा में, सुखबिंदर सिंह सरकारिया (जलस्त्रोत मंत्री, पंजाब) तरनतारन, बलबीर सिंह सिद्धू(सेहत मंत्री, पंजाब) पटियाला, विजय इंद्र सिंगला(लोक निर्माण मंत्री) संगरूर, सुंदर शाम अरोड़ा(उद्योग मंत्री, पंजाब) होशियारपुर में और भारत भूषण आंशु (खुराक व सिविल सप्लाई मंत्री, पंजाब) लुधियाना में तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे। पंजाब के अन्य बचे हुए ज़िलों में कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों की तरफ़ से समागमों में तिरंगा फहराया जाएगा।

ग़ौर करने वाली बात है कि सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को ध्वजारोहण नहीं करने की धमकी दी है। पन्नु के टेलिफ़ोनिक मैसेज कहा गया है कि अगर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया तो वह अपनी राजनीतिक मौत के ज़िम्मेदार ख़ुद होंगे। हमारे किसान मर रहे हैं, इस हाल में ध्वजारोहण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार ने 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रमों की लिस्ट जारी कर के सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+