सुखबीर बादल पर हमला कानून व्यवस्था का मसला नहीं; CM मान का बड़ा बयान

Punjab News:पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा के चौथे चरण में दूसरे दिन तख्त श्री दमदमा साहिब में सेवा की। उन्होंने हाथ में भाला पकड़कर तख्त साहिब पर पहरेदार के रूप में सेवा की। उन्होंने लंगर हाल में बर्तन भी साफ किए। श्री अमृतसर साहिब में सेवा के दौरान बादल पर हुए जानलेवा हमले को देखते हुए बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

इसी बीच सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमला कानून व्यवस्था का मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SGPC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सुखबीर बादल पर हुए हमले की वीडियो नहीं दे रही थी। इसके चलके उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। इसके बाद उन्हें यह वीडियो मिली।

Bhagwant Mann

सीएम मान ने कहा, पंजाब कानून व्यवस्था को मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां सभी मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा पंजाब में किसी भी व्यक्ति पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+