भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, बताया छोटा भाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज जन्मदिन है। भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया।
अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई देते हुए कहा, पंजाब के हर दिल प्यारे मुख्यमंत्री और छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। श्री वाहेगुरू जी की कृपा से आप यूँ ही स्वस्थ और खुशहाल रहें। इसी जोश और मेहनत से पंजाब की जनता की सेवा में लगे रहिए, पंजाब के लोग आपको बहुत प्यार करते हैं।

इस मौके पर भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने भी खास अंदाज में अपने पति को बधाई दी है। गुरप्रीत ने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मान साहिब, रब्ब तुहानु चढ़ती कलां च रखे। तुसी हमेशा खुश ते सेहतमंद रहो। आबाद रहो, जिंदाबाद रहो। पंजाब आपके दिल में बसता है और आप पंजाबियों के दिल में। पंजाब और पंजाबियत की सेवा करने की परमात्मा आपको सामर्थ दे।
बता दें कि भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक, कॉमेडियन और अभिनेता की थी। वह स्टार प्लस के द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर नजर आए थे। इस शो में कपिल शर्मा भी थे। इसके अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी मान नजर आ चुके हैं। 2022 में वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications