पंजाब में पिछले दो साल में खूब काम किया, हमें काम पर वोट दीजिए: अरविंद केजरीवाल

पंजाब में आप के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता रोज देख रही है कि कैसे केंद्र सरकार, राज्यपाल हमारी सरकार, मंत्रियों को परेशान कर रही है। पंजाब के हक के 8000 करोड़ रुपए केंद्र ने रोक लिए। इससे कितने अस्पताल, स्कूल बना लेते।

हमारी सरकार जो भी काम करती है राज्यपाल उसमे अपनी टांग अड़ा रहा है। पंजाब की झांकी में सरदार भगत सिंह थे, करतार सिंह थे, लाला लाजपत थे, उसमे पंजाब की कहानी थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले दो साल के भीतर हमने खूब काम काम किया है और उसी विश्वास के साथ कहता हूं कि अगर हमने काम किया है तो हमे वोट दीजिए।

arvind kejriwal

जब केंद्र सरकार के पास पंजाब की झांकी गई तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। केंद्र में बैठे लोग भगत सिंह को रिजेक्ट करने वाले होते कौन हैं। इन्होंने पंजाब की झांकियां रिजेक्ट कर दी। ये लोग पंजाब में सरकार को गिराने के लिए विधायकों को संपर्क करते हैं। भगवंत मान अकेले आपके लिए लड़ रहा है। आप इसे अकेला छोड़ दोगे, इसका साथ नहीं दोगे। आज इसे 13 सीटें दे दो तो ये 13 हाथ भगवंत मान के बनेंगे, ये दिल्ली में जाकर लड़ेंगे।

ये लोकसभा में आपकी आवाज उठाएंगे। आज भी पंजाब में 13 सांसद हैं, क्या किसी की भी आवाज आती है। आखिर क्या करते हैं, उनकी आवाज आती है। पंजाब के पैसे रोके गए तो आखिर इनकी आवाज क्यों नहीं सुनाई देती है। जब झांकी रोकी गई तो इनकी आवाज क्यों नहीं सुनाई दी। ये लोग आपके हर काम को उठाएंगे, ये मंत्री के घर के बाहर जाकर बैठ जाएंगे, आपका काम कराकर ही उठेंगे। ये सभी 13 इन लोगों के नाक में दम कर देंगे। कुरुक्षेत्र, दिल्ली, पंजाब, गुजरात में हमारे 30 सांसद हो गए तो हम ताकतवर बनेंगे, आपकी आवाज उठाएंगे।

वहीं भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करते हैं तो क्या इनकी हिम्मत है कि ये लोग हमारी झांकी को रोक दें। अगर हम सभी सीटों पर जीते तो ये लोग लिखकर दे देंगे कि पंजाब की झांकी सबसे आगे होगी। लेकिन मैं तो ये पूछना चाहूंगा कि क्या आप 15 अगस्त पर होंगे। क्या पता आप ही सरकार में ना रहें। अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार का सिर नीचे रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+