केजरीवाल बोले- हम सत्ता में आए तो पंजाब में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा

जालंधर। पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यदि हम सत्ता में आए तो पंजाब में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मैं यह वादा करता हूं कि, हम पंजाबियों के हित में बहुत सी अच्छी योजनाएं लाएंगे और कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे।'

AAPs Arvind Kejriwal

मैं बनिया हूं पर पहले मुझे भी वोट नहीं मिला
जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपनी पार्टी के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, दिल्ली में उद्योगपतियों को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता था...लेकिन यह धारणा बदली है। लोग अच्छा प्रत्याशी चुनना पसंद कर रहे हैं। जाति एक हो, यह जरूरी नहीं है। क्योंकि मैं खुद बनिया हूं लेकिन दिल्ली के बनियों ने मुझे कभी वोट नहीं दिया। मेरे दिल जीतने के बाद उन्होंने वोट देना शुरू किया।'

AAPs Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब के चुनाव में हमारा समर्थन कर आप हमें 5 साल दीजिए, हम आपका भी दिल जीत लेंगे।''
जालंधर में आज केजरीवाल ने यह भी कहा कि, भगवान की पूजा करने का अधिकार सभी को है। और, मजहब किसी भी व्यक्ति का निजी मामला है...इसके लिए किसी को डरा-धमकाकर दूसरा मजहब कुबूलवाना (जबरन धर्मांतरण) गलत है। मैं भी इसे गलत मानता हूं।"

AAPs Arvind Kejriwal

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal ने Bhagwant Mann को लेकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    केजरीवाल ने कहा, "मैं मानता हूं कि धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए, लेकिन इसके जरिए किसी को गलत तरीके से प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।" केजरीवाल ने ये बातें जालंधर में कहीं। यहां वह अपने समर्थकों के साथ संबोधन के लिए पहुंचे थे। चूंकि आम आदमी पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और यहां उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा प्रत्याशी उतारने का भी फैसला कर लिया है। आज केजरीवाल के करीबी और पंजाब में 'आप' के सीएम चेहरे भगवंत मान ने भी चुनावी नामांकन दाखिल कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+