पंजाब: अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार है, बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि चाहे मैं असम, गुजरात या पंजाब गया, मैंने बस यही कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं हैं, अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप व्यक्ति को गिरफ्तार करेंगे, लेकिन विचार को कैसे गिरफ्तार करेंगे? उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले तीन राउंड में पीएम मोदी को पता चल गया कि इस बार '400 पार' नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि महिला विंग से एक नारा आ रहा है, '25 मई बीजेपी गई'। कहा कि 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। हम अपनी सरकार बनाएंगे। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इससे आम आदमी पार्टी के भीतर खुशी की लहर है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी ट्वीट करके ख़ुशी व्यक्त की। हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब इस को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें- Punjab News: संत सीचेवाल ने सीएम भगवंत मान से की मुलाकात, पर्यावरण से जुड़े अहम मसले पर की चर्चा












Click it and Unblock the Notifications