भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने एमपी में सभाली चुनाव प्रचार की कमान, किया रोड शो

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार यहां चुनावी रैली, रोड शो कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्य प्रदेश के सिंगरौली में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने यहां रोड शो किया और इस दौरान लोगों को संबोधित किया।

 arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी की ओर से रोड शो की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया रोड शो। जनता एवं कार्यकर्ताओं का ऐसा सैलाब मध्य प्रदेश विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सूर्य की पहली किरण का जीता जागता प्रमाण है।

गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशाल ने 2 नवंबर को पेश होने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन केजरीवाल ने इस नोटिस को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए ईडी के सामने नहीं गए।

अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंच गए और यहां पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल ने कहा कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार नहीं कर पाऊं इसलिए भाजपा की ईडी ने मुझे यह नोटिस भेजा है।

अरविंद केजरीवाल का ईडी ने यह नोटिस दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में भेजा था। हालांकि आम आदमी पार्टी शुरुआत से दावा कर रही है कि इस तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है। पार्टी का कहना है भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ईडी और सीबीआई यह कारवाई कर रही है। इनके पास एक भी सबूत नहीं है। कोर्ट में ये लोग एक पैसे की भी घूसखोरी साबित नहीं कर पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+