आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, कोर्ट ने पुलिस को दिया गिरफ्तार करने का निर्देश

नई दिल्ली, 07 सितंबर। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ पंजाब की लुधियाना कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने संजय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। मजीठिया के वकील दमन दीप ने कहा कि संजय सिंह सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया है कि वह संजय सिंह को गिरफ्तार करे और कोर्ट के सामने 17 सितंबर को पेश करे।

Recommended Video

    Sanjay Singh Arrest Warrant: AAP MP संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी | वनइंडिया हिंदी
    sanjay

    अकाली दल के नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल को संजय सिंह के साथ क्रॉस एग्जामिनेशन होना था। लेकिन संजय सिंह को वकीलों ने ऐसा करने से मना कर दिया। बता दें कि संजय सिंह के खिलाफ 2016 में बिक्रम मजीठिया ने केस दर्ज कराया था। इस केस में मनशरणजीत सिंह ढिल्लो, मनप्रीत सिंह अयाली, महेश इंद्र ग्रेवाल गवाह हैं। अबतक कोर्ट में इस मामले की कुल 71 तारीखों हो चुकी हैं लेकिन इसमे से संजय सिंह सिर्फ चार बार ही कोर्ट में पेश हुए हैं।

    जब संजय सिंह के वकील कोर्ट में पहुंचे तो कोर्ट ने संजय सिंह की उपस्थिति के बारे में पूछा लेकिन जब संजय सिंह हाजिर नहीं हुए तो जज ने संजय सिंह को 17 सितंबर तक गिरफ्ता करके पेश करने को कहा। बता दें कि संजय सिंह ने 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में आयोजित रैली में कहा था कि शिरोमणि अकाली दल के नेता नशे के तस्कर हैं। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+