Chandigarh MMS: अरुणाचल से अरेस्ट हुआ सेना का जवान, आरोपी लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल

मोहाली, 24 सितंबर: पंजाब की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए वीडियो लीक कांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जिस लड़की ने छात्राओं के वीडियो बनाए थे उसे भारतीय सेना का जवान ब्लैकमेल कर रहा था। पंजाब पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में शनिवार को अरुणाचल प्रदेशसे सेना के उस जवान को गिरफ्तार किया है। छात्रा और उसके मूल राज्य हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Army man caught from Arunachal Blackmailing Chandigarh University girl In Video Leak

पंजाब के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने आज कहा कि मोहाली की एक टीम ने सिपाही संजीव सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे अन्य गिरफ्तार आरोपियों से जब्त किए गए उपकरणों से फोरेंसिक और डिजिटल सबूतों को ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आरोपी को अरुणांचल प्रदेश के सेलापास से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को मोहाली लेकर आई है।

बताया जा रहा कि, पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया सेना का जवान संजीव कुमार जम्मू का रहने वाला है। वह लड़की को हॉस्टल की और लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव बना रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने वीडियोज पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ साझा किए थे, जिसने सेना के जवान तक वीडियो पहुंचाए। बाद में आरोपी संजीव ने वीडियोज लीक करने की धमकी दी और अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला।

जांच में आरोपी छात्रा के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी मिले थे। जिससे संकेत मिला कि उसे वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। तब जांच के दौरान चौथे संदिग्ध का नाम भी सामने आया। जो सेना का जवान था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें वीडियो बनाने वाले लड़की भी शामिल है।

दरअसल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा पर आरोप लगा कि उसने स्नानघर में अन्य छात्राओं के कई आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इस मुद्दे को लेकर पंजाब के मोहाली में विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+