सीएम से अलग आम आदमी पार्टी में कुशल संगठनकर्ता के रूप में निखर रहे भगवंत मान

अरविंद केजरीवाल के सीबीआई ऑफिस जाने से लेकर 9 घंटे की पूछताछ के बाद आने तक भगवंत मान ने आज दिल्ली में मोर्चा संभाला हुआ था। उन्होंने सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

bhagwant mann

पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के साथ आम आदमी पार्टी ने सबको चौंका दिया था। जिसके परिणाम ये रहे कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद हर मोर्चे पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उम्मीदों पर सीएम मान खरे उतरे हैं। एक मुख्यमंत्री से अलग भगवंत मान ने पार्टी में अपनी कुशल संगठनकर्ता के रूप में जगह बनाई है, जिसके कई उदारण सामने आ चुके हैं।

ताजा उदारण अरविंद केजरीवाल की सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के बाद चले दिनभर के घटनाक्रम का है। सुबह से ही भगवंत मान कंधे से कंधा मिलाकर अरविंद केजरीवाल के साथ चल रहे थे। सीबीआई दफ्तर जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे, जहां मान भी उनके साथ थे।

जिसके बाद दिल्ली सहित देशभर में आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली में सीबीआई के मुख्यालय के बाहर अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों, भगवंत मान सहित आप सांसदों ने धरपा प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी पर पंजाब सीएम मान ने जमकर निशाना साधा।

दिल्ली में सीएम मान ने कहा कि इन्होंने(BJP) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद जी को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह वे हर दिन फरमान जारी करते हैं।

यह पहली दफा नहीं जब सीएम मान पार्टी की लड़ाई के साथ पहली कतारे में खड़े थे। इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मनीष सिसोदिया की सीबीआई ऑफिस में पूछताछ के दौरान भी मान ने जमकर केंद्र और बीजेपी पर हमला बोला था। पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनीष सिसोदिया के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भी मुलाकात की थी।

इसके अलावा गुजरात चुनाव के दौरान भगवंत मान स्टार प्रचारकों में से एक थे, जिन्होंने पार्टी के लिए जमकर रैलियां और रोड शो किए थे। मान ने पार्टी का प्रचार करते हुए आप के पक्ष में जनता के अंदर एक खास जगह बनाई थी। जिसके नतीजा यह रहा कि गुजरात चुनाव की बदौलत पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे पर पहुंची।

इसके अलावा पार्टी की नीतियों और गुड गर्वनेंस के लिए भी पंजाब में जमकर काम करते हुए सूबे में आप को बड़ी बढ़त दिलाई है। पंजाब में आप के अंदर आने के लिए नेताओं की लंबी कतार हैं, जिसके ताजा उदारहण हाल ही में आए नेताओं से लग ही जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+