पंजाब में होगा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए आदेश
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन कराएंगे। आज भगवंत मान इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि, एक एडीजीपी-रैंक का अधिकारी टास्क फोर्स का नेतृत्व करेगा। यह टास्क फोर्स गैंगस्टर्स के आतंक को रोकेगी। राज्य में लोग गैंगस्टर्स की आपराधिक गतिविधियों से जूझते रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि, सत्ता में आने पर राज्य में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन कर पंजाब को अपराध मुक्त करेगी।

सीएम द्वारा बुलाई गई थी अहम बैठक
बता दें कि, आज सुबह भगवंत मान की ओर से राज्य में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, "राज्य में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया गया है। एडीजीवी रैंक का अधिकारी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को हेड करेगा।"

Recommended Video
पूर्ण राज्य में पहली दफा आप की सरकार
गौरतलब हो कि, आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही पंजाब में अपराध से जुड़ी हुई घटनाएं ज्यादा चर्चा में आ गई थीं। कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सीएम भगवंत मान पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन्हीं बातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है।
एक खास बात यह है कि, मान की सीएम पद की शपथ लिए हुए अब 20 दिन का समय हो चुका है। पहली बार आम आदमी पार्टी की किसी पूरे राज्य में सरकार बनी है। इसके बाद आप अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की तैयारी में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications