Amritpal Singh: जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह बनाएंगा नई पार्टी, 14 जनवरी को करेंगे लॉन्च

Amritpal Singh News: खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल सिंह अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। 14 जनवरी को पंजाब की नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। अमृतपाल सिंह अपनी नई पार्टी का ऐलान श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित "माघी दा मेला" के मेले में करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अमृतपाल सिंह की ओर से पंथ बचाओ, पंजाब बचाओ रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस रैली में उनके पिता और करीबी लोग शामिल होंगे। इस रैली में ही पार्टी के गठन का ऐलान अमृतपाल सिंह के परिजनों और समर्थकों की ओर से किया जाएगा।

Amritpal Singh

अमृतपाल सिंह के इस कदम से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी पार्टी के मुद्दे राज्य में सिख समुदाय के हितों की रक्षा करना, बेरोजगारी, कृषि संकट और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ही नशे के खिलाफ भी आवाज उठाएंगी। बता दें, साल 2024 के आम चुनाव में अमृतपाल खदूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे।

उस वक्त भी उनके परिजनों ने चुनाव-प्रचार किया था। खबर के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को आखिरी बार 5 जुलाई 2024 को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए डिब्रूगढ़ से दिल्ली लाया गया था। 36 दिनों की तलाशी के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें 23 अप्रैल 2023 को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया था। उनके साथ 9 साथी भी पकड़े गए थे।

एनएसए के तहत देश के लिए खतरा माने जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना किसी आरोप के एक साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। अमृतपाल सिंह को साल 2022 में पंजाबी राजनीतिक समूह 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख नियुक्त किया गया था। जब वे समूह के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने अपने भाषणों में खालिस्तानी भावनाओं को व्यक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+