Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'शेर है वो, शेर की तरह किया सरेंडर...', अमृतपाल सिंह की मां ने कहा, पिता बोले- 'मेरे बेटे के मिशन को आगे...'

Amritpal Singh arrest: खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल की सुबह 6:35 पर मोगा से गिरफ्तार किया है।

Amritpal Singh parents on arrest

Amritpal Singh parents on arrest: कट्टरपंथी उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार पर अब उनकी मां बलविंदर कौर और उनके पिता तरसेम सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा, ''उसने शेर की तरह सरेंडर किया है।'' वहीं पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उनके बेटे के मिशन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

'बेटे पर गर्व है, शेर की तरह सरेंडर किया...'

अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ( Balwinder Kaur) ने कहा, ''मुझे अपने बेटे पर गर्व है क्योंकि "वह एक शेर है, और उसने शेर की तरह सरेंडर किया है। हमने खबर देखी और पता चला कि उसने सरेंडर कर दिया। मुझे गर्व महसूस हुआ कि उसने एक योद्धा की तरह सरेंडर किया। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और हम उससे जल्द से जल्द मिलने जाएंगे।''

Amritpal Singh parents on arrest

'मेरा बेटा ड्रग के खतरे को रोकने के लिए लड़ रहा है...'

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह (Tarsem Singh) ने दावा किया कि उनका बेटा नशे के खिलाफ लड़ रहा है। तरसेम सिंह ने कहा, ''मैं सिंह संगत (समुदाय) से अनुरोध करता हूं कि मेरे बेटे के मिशन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मेरा बेटा ड्रग के खतरे को रोकने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। हमें टीवी न्यूज से जानकारी मिली कि उसने सरेंडर किया है। वह परिवार के साथ संपर्क में नहीं था।''

Amritpal Singh parents on arrest

तरसेम सिंह ने आगे कहा, ''आपने देख ही लिया होगा, मीडिया में जो उसको लेकर तस्वीरें वायरल की गई थी, वह सही नहीं थी। वह आज भी सिख पोशाक पहनता है। मैं उन सभी के साथ हूं जिन्हें पंजाब पुलिस ने परेशान किया है।''

'हम चाहते थे कि वो सरेंडर करें...'

तरसेम सिंह ने कहा, ''हम भी चाहते थे कि वह (अमृतपाल) सरेंडर कर दे क्योंकि उसके कारण लोगों को परेशान किया जा रहा था। हम लड़ेंगे मामले में, पूरे समुदाय को इससे लड़ना चाहिए, वह लोगों को ड्रग्स के खतरे से बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा था। इसके लिए हमें एक प्रस्ताव दिया गया है...।"

अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा कि परिवार उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा, "हमें आज सुबह पता चला कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर कर दिया है। हम सोच रहे थे कि वह पुलिस हिरासत में है। उसने अपने परिवार से कभी संपर्क नहीं किया।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+