पंजाब: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने राजा, भूषण PPCC के कार्यकारी अध्यक्ष, चन्नी दिखे, सिद्धू-जाखड़ गायब
चंडीगढ़। देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस ने कई राज्यों में नेतृत्व बदला है। पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, भारत भूषण आशु ने पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। इसी साल पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां कांग्रेस हारकर सत्ता से बाहर हो गई थी। उसके बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने नए चेहरों को पार्टी की कमान सौंपी है।
Recommended Video

चुनाव के कुछ महीनों पहले नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, वहीं चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हुए चुनाव लड़ा गया था, हालांकि, ये दोनों बड़े चेहरे चुनाव हार गए। कांग्रेस के बहुत कम उम्मीदवार ही विधायक बन पाए। अब कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा है। आज उन्होंने यह पद संभाला।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के बहुत से नेता नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। हालांकि, तस्वीरों में नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ नहीं दिखे। अब उन दोनों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

राजा चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री थे। उन्हें ही अब कांग्रेस ने पीसीसी का अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस की नई टीम में अब पंजाब अमरिंदर सिंह राजा जहां प्रदेश कांग्रेस प्रमुख हैं, वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु हैं। इन ने अप्रैल की शुरूआत में राहुल गांधी से मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications