चंडीगढ़ मेयर ने दिया इस्तीफा तो पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा को लेकर कही बड़ी बात
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ के मेयर के इस्तीफे के बाद भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी मेयर ने इस्तीफा दिया हो। चंडीगढ़ में राजनीति का ये इतिहास रचा गया है। इसकी वजह ये है कि यहां भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। इनका मुकाबला अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान से है। ये हिम्मत अरविंद केजरीवाल में ही है कि वो लोकतंत्र की रक्षा कर सकें।
बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट में 19 फरवरी को सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचू़ ने अनिल मसीह को फटकार लगाई। इस मामले की आज भी सुनवाई हो रही है। सीजेआई ने कहा कि हमें बताया गया है कि यहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं और जल्द ही चुनाव होना जरूरी है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह से पूछा कि आप कैमरे की तरफ क्यों देख रहे थे। इसपर उन्होंने कहा कि वहां पर बहुत शोर हो रहा था। पार्षद कैमरा-कैमरा चला रहे थे। यही वजह है कि मैंने उस तरफ देखा था।
यही नहीं सीजेआई ने अनिल मसीह से पूछा कि आप बैलट पेपर खराब क्यों कर रहे थे। इसपर उन्होंने कहा कि मैं साइन कर रहा था। लेकिन सीजेआई ने पूछा कि आप मार्क लगाते दिख रहे थे। इसपर मसीह ने कहा कि पेपर में पहले खराबी की गई थी, उसपर मैंने निशान लगाया था। इसपर सीजेआई ने कहा कि यह करने का आपको कानूनी अधिकार नहीं था। आपके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए। हम सीजेआई को निर्देश देंगे कि एक निष्पक्ष निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की जाए। नए सिरे से चुनाव हों और इसके लिए न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति हो।












Click it and Unblock the Notifications