Amritpal Singh: अमृतपाल के पीछे-पीछे पंजाब पुलिस, जानिए अब तक की पूरी कार्रवाई
'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह के मामले के मद्देनजर पुलिस ने मोहाली में फ्लैग मार्च निकाला।

Amritpal Singh News Updates: अमृतसर के अजनाला थाने में हुए हमले के मामले में पंजाब पुलिस एक के बाद एक बड़े एक्शन ले रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल की तलाश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ऐसे में अब तक पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह मामले में क्या-क्या एक्शन लिया है, पढ़िए ये खबर...
अमृतपाल को शनिवार को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा, लेकिन उसके करीबी लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनके पास से हथियार भी बारामद किए गए हैं। इसके अलावा और भी गिरफ्तारियां हुई है।
जानिए अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के मामले में गिरफ्तार 7 लोगों को ब्यास कोर्ट में पेश किया। जिनको 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इसके अलावा अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी भी अरेस्ट किया है। शनिवार से पीछा कर रही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है। अब तक छह बंदूकधारियों समेत कुल 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक रिवॉल्वर के साथ 13 राइफलें और 373 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।
अमृतपाल सिंह सहित 7 लोगों पर केस दर्ज
एसएसपी ग्रामीण अमृतसर सतिंदर सिंह ने कहा कि शनिवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कल रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। इनके पास से 12 बोर के 6 हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं। गिरफ़्तार किए गए 7 लोगों में एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था लेकिन उसके पास 312 बोर की 139 गोलियां थीं, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। अमृतपाल के कहने पर एक गुरपेश ने उसे ये गोलियां दी। ये सभी बरामद कर लिए गए हैं। एक अवैध 315 बोर भी बरामद किया।
4 साथियों को असम के डिब्रूगढ़ ले गई पुलिस
अमृतपाल सिंह के 4 संदिग्ध सहयोगियों को पंजाब पुलिस असम के डिब्रूगढ़ लेकर गई है। रविवार सुबह एक विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ लाया गया। एसपी तेजबीर सिंह हुंदल ने पंजाब पुलिस की टीम का नेतृत्व किया जो चारों को असम ले आई।












Click it and Unblock the Notifications