चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने किया हैंडओवर

चंडीगढ़, सितंबर 18। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के MMS लीक मामले में पंजाब पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने शिमला से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने 31 वर्षीय एक युवक को शिमला के धाली इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इससे पहले शिमला में ही रोहड़ू से पहली गिरफ्तारी हुई थी। शिमला पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के कनेक्शन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले से हैं। अब पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर शिमला से पंजाब लौटेगी।

Chandigarh case

आपको बता दें कि इन आरोपियों में पहला आरोपी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, जिस पर वीडियो को शेयर करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह साफ कर दिया है कि वो इस मामले में पंजाब पुलिस की जांच का पूरा सहयोग करेंगे। जयराम ठाकुर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है, "मैंने हिमाचल पुलिस अधिकारियों को पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार (वीडियो) वायरल करने वाला लड़का हिमाचल का है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

इससे पहले रविवार को दिन में पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। उनका कहना था कि हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राओं के नहाते हुए के वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसके बाद भगवंत मान ने जांच के आदेश दिए।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस की एक टीम युवक को गिरफ्तार करने के लिए शिमला गई। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरप्रीत देव ने कहा है कि जो बात कही जा रही है कि 60 से अधिक लड़कियों के वीडियो शेयर हुए हैं, वो बात गलत है सिर्फ एक लड़की का वीडियो शेयर हुआ है, जो उसने अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था।

वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई महिला छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और इसमें कई छात्राओं ने सुसाइड की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+