सिद्धू या चन्नी? कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे के तौर पर कौन है जनता की पसंद, सामने आया बड़ा सर्वे
चंडीगढ़। पंजाब में होने वाला विधानसभा चुनाव राजनीतिक लोगों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी काफी दिलचस्प होने वाला है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चाल लगातार चलते जा रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस ने सीएम बदलकर राज्य में बड़ा दांव खेला है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अलग से मुखर नजर आ रहे हैं। ऐसे में जनता के लिए और राजनीतिक पंडितों के लिए यह बड़ा सवाल है कि पंजाब में कांग्रेस को आने वाले चुनाव में किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए।
Recommended Video

42 फीसदी लोगों ने चन्नी को बताया सीएम के लिए चेहरा
इस बात को जानने के लिए एबीपी न्यूज चैनल ने सी वोटर के साथ मिलकर एक सर्वे किया है और पंजाब की जनता से सवाल किया कि कांग्रेस को राज्य में किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए। इस सवाल पर 42 फीसदी लोगों ने कहा कि सीएम चन्नी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

23 फीसदी लोगों ने सिद्धू को बताया सीएम के काबिल
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू के साथ 23 फीसदी लोग सहमत दिखे। वहीं 23 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस को इन दोनों चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। जबकि 12 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं।

कैप्टन अमरिंदर ने बीजेपी के साथ गबंधन कर चुनाव का बनाया दिलचस्प
आपको बता दें कि पंजाब में इस बार के कई ओपिनियन पोल में आम आदमी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। हालांकि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा से कैप्टन अमरिंदर ने गठबंधन कर चुनाव को और मुश्किल बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications