पंजाब: आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने आठ उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। आप ने इस लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। पार्टी को अब 21 प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद आप के हौसलें बुलंद नजर आ रहे हैं।

आप ने श्री हरगोबिंदपुर से एडवोकेट अमरपाल सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अमृतसर पूर्व से पार्टी ने जीवनजोत कौर को टिकट दिया है। इस सीट पर जीवनजोत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को टक्कर देंगी। हालांकि उनके पटियाला से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। आप ने अमृतसर पश्चिम से डॉ. जसबीर सिंह को टिकट दिया है। अमलोह से आप के टिकट से गुरदिंर सिंह चुनाव मैदान में होंगे। नरिंदर पाल सिंह सवना को फाजिल्का, प्रीतपाल शर्मा को गिद्दड़बाहा, सुखवीर मैसेर खाना को मौड़ और मोहम्मद जमील उर रहमान को मलेरकोटला से आप ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दीथी। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली थी। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा।
आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है। आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं, आप पार्टी को अब केवल 21 प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली जीत के बाद आप के हौसलें बुलंद नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications