पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 14 पदाधिकारियों को बनाया प्रभारी
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से 14 विधानसभाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी की ओर से सुरजानपुर विधानसभा में अमित सिंह मंटो को इंचार्ज बनाया गया है। पठानकोट से विभूति शर्मा को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शमशेर सिंह, कादियान से जगरूप सिंह शेखवान को हलका का इंचार्ज बनाया गया है।

साथ ही फतेहगढ़ चूरियन से बलबीर सिंह पन्नू, देरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, राजसानसी से बलदेव सिंह मेडियां, भोलथ से हरसिमरन सिंह, सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, जालंधर नाॉर्थ से दिनेश ढाल, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बांगा से कुलजीत सिंह सरहल, अबोहर से अरुण नारंग को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications