पंजाब: 13-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए AAP तैयार, बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में जबरदस्त प्रचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बागडोर अपनी हाथों में लेते हुए चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं।
इस बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने पटियाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह के साथ चुनावी रैली की। उनके साथ ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रचार किया।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में 13-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए तैयार है।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'देश को नंबर-1 बनाने के लिए हमें पंजाब को नंबर-1 बनाना होगा', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications