पंजाब: सेहत मंत्री विजय सिंगला को हटाने के बाद भी विपक्ष के निशाने पर AAP, मान सरकार की बढ़ी चिंता
पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में इतिहास तो लिख दिया लेकिन पार्टी की मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
चंडीगढ़, 25 मई 2022। पंजाब में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में इतिहास तो लिख दिया लेकिन पार्टी की मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने हुए क़रीब ढाई महीने ही हुए हैं और अब तक तीन विधायकों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके हैं। इन तीन में एक कैबिनेट मंत्री का नाम भी शामिल है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि सेहत मंत्री विजय सिंगला को अचानक पद से हटाना और गिरफ्तार करना डर की वजह से उठाया गया क़दम है।
Recommended Video

सत्ता के गलियारों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार- वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के डर से और मीडिया में बदनामी से बचने के लिए उठाया यह क़दम उठाया गया है। सिर्फ़ 2 महीनों के कार्यकाल में ही सत्ता के गलियारों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैल गया है। पंजाब सरकार में व्याप्त बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार संबंधी कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए हैं। ऐसे में हमारा पक्ष किसी अन्य व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक मंत्री के भ्रष्टाचार का खुलासा करके साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और कतार में अभी अन्य भी लोग हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ़ सिंगला तक ही नहीं रुकेंगे, बल्कि हर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मान की असली परीक्षा अब शुरू हो चुकी है। आप सिर्फ एक व्यक्ति पर कार्रवाई का दिखावा करके दूसरों को आजाद नहीं छोड़ सकते, क्योंकि सिंगला इस झुंड में एकमात्र संदिग्ध व्यक्ति नहीं हैं, यहां अन्य भी लोग हैं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर भी ली चुटकी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी चुटकी ली, जो बीते एक महीने से दावा कर रहे थे कि भगवंत मान ने 10 दिनों में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, जबकि खुद उनके मुताबिक उनका एक मंत्री भ्रष्टाचार में शामिल है। ऐसे में आपकी पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन का जिक्र करने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री ने रिश्वत मांगने के आरोप में मंत्री को हटाने का ऐलान किया, यह दर्शाता है कि वह अपनी चमड़ी को बचाना चाहते हैं। जिस पर वड़िंग ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि कतार में और कितने लोग हैं, क्योंकि तबादलों और नियुक्तियों जैसे दागी लेनदेन में सिर्फ सिंगला शामिल नहीं थे।
ये भी पढ़े: पंजाब: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला 27 मई तक पुलिस रिमांड पर, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications