आप सांसद बोले, हमें पंजाब के हर युवा को स्किल्ड बनाने की जरूरत
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें देश के युवाओं को स्किल्ड करने की जरूरत है। बेरोजगारी देश की एक बड़ी समस्या है, हमे अपने युवाओं को कौशल देने की जरूरत है। उन्हें इस तरह की लर्निंग देनी होगी कि वह देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
विक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें इस बात को समझना होगा कि बेरोजगारी समाज के लिए ना सिर्फ बहुत बड़ी बुराई है बल्कि बेरोजगार युवा ड्रग्स, उग्रवाद जैसी चीजों का भी शिकार हो जाता है। लिहाजा यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने युवाओं की रक्षा करें। इस अमृतकाल में अपने युवाओं को मजबूत बनाने की जरूरत है।

युवाओं को सिर्फ थ्योरी के जरिए मजबूत नहीं किया जा सकता है बल्कि हमें देश में क्रांति लाने की जरूरत है। खास तौर पर पंजाब में हर युवा को स्किल्ड बनाने की जरूरत है। मैं कहना चाहूंगा कि स्किल इको सिस्टम कई राज्यों में बहुत खराब है। इसके लिए हमारी आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेगी अगर हम उन्हें स्किल्ड नहीं बनाते हैं।
उन्हें देश का अच्छा नागरिक नहीं बनाते हैं, उन्हें आधुनिक भारत में योगदान देने के लिए तैयार नहीं करते हैं। लिहाजा हमें अपने युवाओं को स्किल्ड करके उन्हें देश की तरक्की के साथ जोड़ना जरूरी है। बता दें कि पंजाब में प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड 42 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कह चुके हैं कि प्रदेश ने रिकॉर्ड समय में यह पारदर्शी भर्तियां की है। किसी के साथ कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ, एक रुपए की रिश्वत के बगैर लोगों को रोजगार मिला है। हमारी सरकार ने यह भर्तियां मेरिट के आधार पर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications