AAP MLA का दावा- बेकार पड़े हैं PM CARES फंड से भेजे गए वेंटिलेटर्स, अस्पताल ने भी बताया 'खराब'
कोटकपूरा से 'आप' विधायक कुलतार सिंह संधवां ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट कर दावा किया है कि ये तस्वीर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेकार पड़े वेंटिलेटर की है।
चंडीगढ़, 12 मई। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए उचित इलाज ना मिल पाने की वजह से मौत का आंकड़ा बड़ा होता जा रहा है। इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने आरोप लगाया है कि पीएम केयर्स फंड के तहत राज्यों को दिए गए वेंटिलेटर बेकार पड़े हैं। कोटकपूरा से 'आप' विधायक कुलतार सिंह संधवां ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट कर दावा किया है कि ये तस्वीर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बेकार पड़े वेंटिलेटर की है।

आप विधायक कुलतार सिंह संधवां ने कहा, 'पीएम केयर्स फंड के तहत आपूर्ति किए गए वेंटिलेटर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदकोट में बिना उपयोग पड़े हैं।' कुलतार सिंह ने इस मामले में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वहीं, फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वीसी ने कहा कि हमें PM Cares Fund के तहत 82 वेंटिलेटर दिए गए। इन 82 वेंटिलेटरों में से, 62 शुरुआत से काम करने की स्थिति में नहीं थे क्योंकि ये अच्छी क्वालिटी के नहीं हैं। आज हमारे पास काम करने की स्थिति में केवल 42 वेंटिलेटर हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान : 1.40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बारां कलेक्टर का पीए ACB की जांच में निकला 'करोड़पति'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब सरकार अब इन वेंटिलेटर की मरम्मत के लिए फरीदकोट में इंजीनियरों और तकनीशियनों को भेजने का इंतजाम कर रही है। इस बीच एक पत्र भी सामने आया है जिसमें 11 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव को राज्य को प्रदान किए गए वेंटिलेटरों को उपयोग में ना लाए जाने की बात कही गई थी। मंत्रालय द्वारा पत्र में कहा गया कि पंजाब को 809 वेंटिलेटर आवंटित किए गए उनमें से सिर्फ 558 वेंटिलेटर का उपयोग किया जा रहा है जबकि 251 को स्थापित करना अभी बाकि है। 1 मई को पंजाब सरकार की तरफ से पत्र के जवाब में कहा गया कि तकनीकी खराबी के चलते उन्हें उपयोग में नहीं लाया जा सकता।
-
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद -
US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’












Click it and Unblock the Notifications