'BJP पंजाब को बदनाम करने का नहीं छोड़ती मौका', AAP नेता मालविंदर सिंह का तंज
पंजाब में पराली जलाने पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता मालविंदर सिंह कांग सोमवार को बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि क्या पंजाब का धुआं सीधे दिल्ली पहुंचता है? वहां हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और एनसीआर है। बीजेपी पंजाब की छवि खराब करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
मालविंदर सिंह कांग ने आगे यह भी कहा कि भगवंत मान ने पराली जलाने से रोकने के लिए अलग-अलग कदम उठाए। किसान अपनी मर्जी से पराली नहीं जलाता, वह मजबूर है... जब तक हर किसान को पराली बेचने के लिए मशीनें और सुविधाएं नहीं मिल जातीं, तब तक यह नहीं रुक सकता। लेकिन, अब यह काफी हद तक नियंत्रण में है।

कांग ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के कुछ निर्देश हैं कि किसानों को वित्तीय सुविधाएं दी जाएं। लेकिन, केंद्र सरकार पंजाब को कुछ भी देने को तैयार नहीं है। वे हरियाणा को देते हैं लेकिन वे पंजाब के साथ अन्याय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications