पंजाब में केजरीवाल का हेल्थ गांरटी का वादा, बोले- दिल्ली में करके दिखाया, यहां भी करेंगे
लुधियाना , 30 सितंबर: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई वादे किए हैं। गुरुवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में मौका मिला तो दिल्ली की तरह ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं पंजाब में सीएम फेस के ऐलान और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के आम आदमी पार्टी में आने के सवाल को केजरीवाल टाल गए।
Recommended Video

अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर ऐलान किया है कि उनकी सरतार बनता है तो पंजाब के लोगों को हेल्थ गारंटी दी जाएगी। जिसके तहत छह चीजें- सभी के लिए फ्री स्वास्थ्य सेवा, सभी दवाएं, ऑपरेशन मुफ्त, सभी के लिए स्वास्थ्य कार्ड, 16000 मोहल्ला क्लीनिक, नए विश्व स्तरीय सरकारी अस्पताल बनेंगे और सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
बिजली को लेकर केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, हमनें ये दिल्ली में करके दिखाया है। हम 24 घंटे बिजली देंगे, दिल्ली में करके दिखाया है। पंजाब में भी हम ये करेंगे।
कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस के बीच हालिया उठापटक को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी। लेकिन आज उन्होंने सरकार का मजाक बना दिया है। सत्ता के लिए गंदी लड़ाई चल रही है। उनके सभी नेता सीएम बनना चाहते हैं। इतनी अंदरूनी कलह है कि सरकार गायब हो गई है।
सीएम फेस और सिद्धू पर भी दिया जवाब
पंजाब चुनाव के लिए पार्टी के सीएम चेहरे के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि जब समय आएगा तो हम आपको एक अच्छा सीएम चेहरा देंगे, यह कोई भी हो सकता है। हम अभी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। वहीं सिद्धू के आप में आने पर केजरीवाल ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है, अगर ऐसा कुछ होता है तो हम आपको सबसे पहले बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications