पंजाब आप प्रवक्ता बोले, भाजपा का एक ही मकसद- अरविंद केजरीवाल को चुनाव से दूर रखना
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जिस तरह से ईडी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, उसके बाद से ही आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और भाजपा पर लगातार हमलावर है। आज अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जिसके बाद आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि ईडी केजरीवाल के खिलाफ एक भी नया सबूत नहीं पेश कर सकी। भाजपा का एक ही मकसद है कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से दूर रखा जाए। भाजपा जानती है कि अगर भाजपा को कोई चुनौती दे सकता है तो वो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं। यही वजह है कि भाजपा नहीं चाहती है कि अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में प्रचार कर सके।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया है। केजरीवाल की ईडी हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। जहां ईडी ने अरविंद केजरीवाल की आगे की कस्टडी की मांग नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान कोर्ट से बाहर आते वक्त अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी जो ये कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे और जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications