AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने की पंजाब सरकार की तारीफ, बताया बिजली फ्री है फिर भी कैसे बिजली विभाग को हो रहा फायदा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरे राज्‍य में बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं होता और 24 घंटे बिजली आती है, इसके बावजूद बिजली कंपनी को इस साल खासा मुनाफा हुआ है। ये दावा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की तारीफ करते हुए ये दावा किया है।

punjab aap news

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट हिंदी में लिखी जिसके साथ दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सामाचार पत्र में छपी न्‍यूज क्लिप भी शेयर की है जिसमें पंजाब बिजली विभाग को बीते एक साल में लाभ होने का खुलासा किया गया है।

केजरीवाल ने न्‍यूज क्लिप पोस्‍ट करते हुए लिखा

पंजाब के लोगों ने ईमानदार सरकार को चुनाव। इसका कमाल देखिए। पंजाब में अब बिजली फ्री है, कोई पॉवर कट नहीं, बिजली 24 घंटे आती है और बिजली कंपनी को इस साल भारी मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साला तक घाटा होता था क्‍यों? कैसे? क्‍योंकि अब पंजाब सरकार का एक-एक पैसा जनता पर खर्च होता है जो पहले नेताओं की जेब में जाता था।

आप संयोजक और दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने एचटी की रिपोर्ट अपनी पोस्‍ट के साथ अटैच की है। जिसमें ये दावा किया गया है कि पंजाब राज्‍य की पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड को अक्‍टूबर में खत्‍म होने वाले इस साल के सीजन के दौरान 564.76 करोड़ रुपये का प्राफिट हुआ है। इसी अवधि में पिछले साल1,880.25 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ये वो पीक सीजन होता है जब बिजली की खपत सबसे अधिक होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+