कुवैत कमाने गई महिला लापता, पति की मौत, ठोकरें खा रहे बच्चे सनी देओल तक से लगा चुके गुहार

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिला के धारीवाल इलाके की एक महिला विदेश में जाकर पैसा कमाने के चक्कर में इस कदर फंसी कि अब उसका कोई अता-पता नहीं है। अब उसके बच्चे अपनी मां की वतन वापिसी के लिये गुहार लगा रहे हैं। धारीवाल की वीना बीते साल अमृतसर के एक एजेंट के जरिये कुवैत गईं ताकि वह अपने परिवार पर बढ़ते कर्ज से राहत दिला सके। पिछले कुछ अरसे से पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा था। एजेंट ने वीना को सपने दिखाये व उसे कुवैत में हाउसकीपिंग का काम दिलवाने की बात कही। वीना के कुवैत जाते ही घर के लोगों की मुसीबतें शुरू हो गईं। अपनी पत्नी के इंतजार में उसके पति ने बीते माह दम तोड़ दिया। घर में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो बच्चे अब अपनी मां की तलाश में भटक रहे हैं। बच्चों ने विदेश मंत्रालय से भी गुहार लगाई और कई नेताओं से भी मुलाकात की लेकिन किसी ने उनकी सुधि नहीं ली।

बच्चों का जीना हुआ मुहाल

बच्चों का जीना हुआ मुहाल

मां का इंतजार कर रहे इन बच्चों ने एजेंट के खि़लाफ़ पुलिस को शिकायत भी की है। बिना मां-बाप के बच्चों का जीना मुहाल हुआ पड़ा है और अपनी मां को वापिस बुलाने के लिए एजेंट पर कार्रवाई कराने के लिए बच्चे दर-दर भटक रहे हैं। वीना कुमारी के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि एक साल पहले उसकी मां को अमृतसर के एजेंट मुख्तयार सिंह ने कुवैत में घर का काम करने के लिए भेजा था। वहां जाने के बाद मां ने एक ही महीने का वेतन भेजा। उसके बाद उसका एक महीने बाद फोन आया कि उसे एजेंट से बोल कर वापिस बुलाया जाए। उसके बाद हमने एजेंट से बात की लेकिन एजेंट ने हमें कुछ नहीं बताया। कोई सही जवाब नहीं दे रहा जिसके बाद एजेंट के खिलाफ मेरे पिता सुरिंदर कुमार खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। अभी तक उस शिकायत का कुछ नहीं हुआ।

सनी देओल से भी मिले बच्चे

सनी देओल से भी मिले बच्चे

बेटे ने बताया कि इसी चिंता के कारण मेरे पिता की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिता की मौत को एक महीना बीत चुका है और हमारी किसी ने कोई मदद नहीं की। हम दो भाई हैं और हमारी एक 10 साल की बहन है जो मां की याद में रोती रहती है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय से लेकर पुलिस प्रशासन और गुरदासपुर से नए बने सांसद सनी देओल से भी मिल चुका हूं लेकिन अभी तक ना तो एजेंट के खिलाफ कोई कारवाई हुई और ना ही मां का कोई पता चला अब तो कई महीने हो चुके हैं। उसकी मां का फोन भी नहीं आया और मां-बाप का साया सिर पर ना होने के कारण घर मे खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। हमारा जीना मुहाल हुआ पड़ा है इसलिए उनकी प्रशासन से अपील है कि एजेंट पर कार्रवाई कर उसकी मां को जल्द भारत उनके पास लाया जाए।

पुलिस ने मामले पर यह कहा

पुलिस ने मामले पर यह कहा

इस बीच, गुरदासपुर के एसपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह ने इस मामले को लेकर बताया कि संबंधित महिला वीना के बेटे रोहित की तरफ से शिकायत दी गई थी। और कहा गया था के एजेन्ट के धोखे के चलते उनकी मां वीना को कुवैत में फंस गई है। उस शिकायत पर की गई जांच में उक्त ट्रेवल एजेंट आरोपी पाया गया है और जल्द ही उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+