Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

3 साल का 'मुन्ना' भटककर भारत में घुसा, हमारे जवान ने 'बजरंगी भाईजान' की तरह वापस पाक पहुंचाया

फिरोजपुर। एक पाकिस्तानी बच्चा अनजाने में बॉर्डर से भारत में दाखिल हो गया। भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) के जवानों ने उसे देखा। जांच-परख के बाद जवानों ने उसे दुलारा। फिर उसे सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों से संपर्क किया। हमारे जवान उस बच्चे को लेकर बॉर्डर के गेट पर पहुंचे। जहां से उसे पाकिस्तानियों को सौंप दिया गया।

बॉर्डर पार कर भारत में घुस गया था बच्चा

बॉर्डर पार कर भारत में घुस गया था बच्चा

यहां तस्वीर में आप उस बच्चे को देख सकते हैं। यह बच्चा 3 साल का था। शुक्रवार को शाम करीब 7:15 बजे उसे 182-बीएन बीएसएफ, फिरोजपुर सेक्टर देखा गया था। वह पाकिस्तान-भारत के बॉर्डर को पार कर गया था। बीएसएफ के जवानों ने उसे देखा तो उसे गोद में ले लिया और उसके यहां आने के बारे में जानना चाहा। हालांकि, वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था। जवान उसे लाड़-प्यार करते रहे और उसके बारे में पाकिस्तान के बलों को सूचित किया।

बीएसएफ ने पकड़ा, दुलारा और वापस भेजा

बीएसएफ ने पकड़ा, दुलारा और वापस भेजा

बीएसएफ के एक बयान में कहा गया कि, यह अनजाने में क्रॉसिंग का मामला था। वह काफी छोटा बच्चा था, न जाने कैसे दाखिल हुआ। हमने उसे सुरक्षित वापस पहुंचाने के लिए पाक-रेंजर्स से संपर्क किया। उन्होंने अपने यहां पता कि ​बच्चा पाकिस्तानी ही है। जिसके बाद रात करीब 9:45 बजे बच्चे को पाकिस्तानियों को सौंप दिया गया।

वायरल हो गईं तस्वीरें

वायरल हो गईं तस्वीरें

न्यूज एजेंसी एएनआई और फोटो एजेंसी पीटीआई ने उस बच्चे की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। आप यहां देख सकते हैं कि, रात के अंधेरे में बीएसएफ के जवान ने उक्त बच्चे को पाकिस्तानियों को सौंपा है। जवान की यह कोशिश ​एक बॉलीवुड फिल्म "बजरंगी भाईजान" जैसी लगती है, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर की बच्ची को उसके परिजनों को सौंपा गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+