Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक खेत में हल से जुताई करते किसान को मिला 6 फीट लंबा बम, इलाका सील

फाजिल्का। हिंदुस्तान पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के फाजिल्का जिले में एक किसान के खेत में बम मिला। किसान और उसका बेटा अपने खेत में हल से जुताई कर रहे थे। उसके बेटे ने कस्सी चलाई तो वह बम से टकराई। उन्होंने बम को देखा, उससे मिट्टी हटाई। जिसके बाद दोनों उससे दूर हो गए। उन्होंने पुलिस को कॉल किया। मौके पर कई लोग जमा हो गए।

A Huge bomb found in farm while the farmer plowing fazilka punjab near India pakistan border

एएसआई अरविंदर ने बताया कि, बम गांव बाधा में खेत से मिला। उस पर जंग लगी है, जिससे लगता है कि वह काफी पुराना है। उन्होंने कहा कि, बम 6 फीट लंबा और लगभग सवा फीट मोटा है। यानी उसकी लंबाई एक इंसान से भी ज्यादा है। डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि, वो बम तब मिला जब, किसान सुरजीत सिंह खेत में धान की बुवाई के लिए हल चला रहा था।
डीएसपी ने कहा कि, देखने पर पता चला है कि वो बम काफी बड़ा है। वो घातक है। यदि चल जाता तो बड़ा नुकसान पहुंचा सकता था।

A Huge bomb found in farm while the farmer plowing fazilka punjab near India pakistan border

डीएसपी ने कहा कि, उस बम को डिफ्यूज किया जाएगा। इसके लिए बठिंडा के बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी गई है। दस्ते के वहां पहुंचने पर उस बम को डिफ्यूज कर दिया जाएगा।'
वहीं, एक बुजुर्ग ने कहा कि खेत में मिले इस बम का आकार अन्य बमों की तुलना में बड़ा है। यह 1965 और 1971 की लड़ाई में इस्तेमाल हुए एक मोर्टार गोले जैसा है। हालांकि, चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि फाजिल्का पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक पड़ता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+