पंजाब: 400 पार की बात करने वाले 400 लोग भी इकट्ठे नहीं कर पाए, सीएम मान ने बीजेपी पर कसा तंज
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी का माहौल ऐसा है कि रैली में पहले ही थोड़ी सी भीड़, उसमें से भी 2100 तो पुलिस के जवान थे।
इस पर आप ने बीजेपी की चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हालत यह है और दावा जीत का कर रही है। 400 पार की बात करने वाले 400 लोग भी इकट्ठे नहीं कर पाए।

अमृतसर साहिब लोकसभा हल्के में BJP प्रत्याशी के विशाल रोड शो में 400 लोग भी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी की स्थिति यही है।
पंजाब में आप की सुनामी है। इस सुनामी में बीजेपी उड़ गई है। एक जून को होने वाले चुनाव में सभी लोगों ने झाड़ू पर वोट देने का मन बना लिया है। चार जून को हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'चुनाव में बचे सिर्फ 20 दिन, हमारी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गईं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications