Pune News: आईटी प्रोफेशनल युवती का शादी का झांसा देकर यौन शोषण, 85 लाख रुपए भी हड़पे, जानिए क्या है पूरा मामला

Pune Crime News: एक तरफ पूरा देश कोलकाता की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से आक्रोशित है तो दूसरी तरफ आए दिन महिलाओं के साथ ज्यादती और यौन शौषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हाल ही में महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल के अंदर मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की झकझोर देने वाली घटना सामने आई थी।

वहीं अब पुणे में शादी का झांसा देकर IT प्रोफेशनल का शोषण करने की सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं शादी का झांसा देकर 85 लाख रुपए की बड़ी रकम हड़पने का भी आरोप लगाया है, जिसके बाद पुणे पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Pune Crime News

पीड़िता ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक आईटी प्रोफेशनल युवती के साथ बलात्कार, मारपीट के साथ-साथ लाखों रुपए हड़प लिए गए हैं। पीड़िता ने पुणे के विमान नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार आरोपी पुणे के विमान नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसका नाम आदित्य श्रीवास्तव है। आदित्य किसी मार्केटिंग कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि आदित्य ने उसको शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया।

वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं अब पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

झांसा देकर हड़पे 85 लाख रुपए

इस पूरे मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि आदित्य श्रीवास्तव ने शादी के नाम पर साथ उसे फुसलाया, फिर उससे 85 लाख रुपए की रकम हड़प ली। साथ ही कई बार रेप और मारपीट भी की। इतना ही नहीं नशीली दवाओं के प्रभाव में उसे सार्वजनिक रूप से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी महिला से की शादी, विरोध करने पर पीटा

इतना ही नहीं आरोपी ने किसी दूसरी महिला से शादी भी कर ली और कई महीनों तक पीड़िता से इस बात की छिपाकर भी रखा। इसके बाद जब पीड़िता को आदित्य के शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे उसका बुरा हाल हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुणे और महाराष्ट्र में महिला उत्थान संगठनों की मदद से शहर के विमान नगर पुलिस स्टेशन में आदित्य श्रीवास्तव के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+