वडा पाव खिलाने के बहाने भांजे को खेते में ले गया 'कंस' मामा, हत्या कर कुएं में फेंक दी लाश

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटण तहसील में एक 7 साल के लड़के का संपत्ति के लिए उसके मामा द्वारा ही हत्या करने का मामला सामने आया है। सिर्फ संपत्ति के लिए मामा ने अपने 7 साल के भांजे का गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं मामा ने सबूत को मिटाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

uncle killed his nephew in satara in maharashtra

कल्पेश भाऊसो सपकाल (7) लड़के का नाम है जिसकी हत्या की गई। इस मामले में पांडुरंग सदाशिव घाडगे (37) को गिरफ्तार किया गया है। कल्पेश की मां ने फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

uncle killed his nephew in satara in maharashtra

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कल्पेश यह 30 जनवरी से गुमशुदा था। कल्पेश की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट फलटण ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कल्पेश की खोजबीन शुरू की थी। इस दौरान कल्पेश यह आखिरी बार अपने मामा पांडुरंग के साथ देखा गया था। ऐसी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पांडुरंग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ।

शातिर अपराधी पांडुरंग ने घटना वाले दिन शाम के समय कल्पेश को वडा पाव देने के बहाने लेकर गया था। मामा ने सपकालवाडी स्थित खेत में ले जाकर उसका गला दबाकर कल्पेश की हत्या की थी। सबूत मिटाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया था। पांडुरंग ने प्रापर्टी के लिए यह हत्या की, ऐसा जांच में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+